प्रांतीय विज्ञान मेला के विजेता सम्मानित

संस्कृति ज्ञान प्रश्न मंच में दीपांशु अनुष्का अनामिका विज्ञान एवं गणित प्रदर्शन में खाद्य श्रृंखला रितिक गिरि चंद्रयान-2 आदर्श सिंह ज्यामिति में उज्ज्वल प्रताप सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त कियासंस्कृति ज्ञान प्रश्न मंच में दीपांशु अनुष्का अनामिका विज्ञान एवं गणित प्रदर्शन में खाद्य श्रृंखला रितिक गिरि चंद्रयान-2 आदर्श सिंह ज्यामिति में उज्ज्वल प्रताप सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त कियासंस्कृति ज्ञान प्रश्न मंच में दीपांशु अनुष्का अनामिका विज्ञान एवं गणित प्रदर्शन में खाद्य श्रृंखला रितिक गिरि चंद्रयान-2 आदर्श सिंह ज्यामिति में उज्ज्वल प्रताप सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 05:02 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 05:02 PM (IST)
प्रांतीय विज्ञान मेला के विजेता सम्मानित
प्रांतीय विज्ञान मेला के विजेता सम्मानित

जागरण संवाददाता, बलिया : नागाजी सरस्वती विद्या मन्दिर, माल्देपुर के सभागार में प्रांतीय ज्ञान विज्ञान मेला में विजेता रहे भैयाओं को सम्मानित किया गया। ये भैयागण क्षेत्रीय ज्ञान-विज्ञान मेला में गोरक्ष प्रांत का अपने-अपने निर्धारित विषय में प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर सम्मानित होने वाले छात्र भैया प्रथम स्थान पर वारिज गोस्वामी, अनुराग मिश्र, सूर्या गुप्त एवं द्वितीय स्थान पर शिवम कृृष्ण, हर्षित पाण्डेय, विकास श्रीवास्तव, श्रेयांश तिवारी, अनुप बर्नवाल, सत्यम तिवारी, सत्यम वर्मा, अभिज्ञान तिवारी तथा तृतीय स्थान पर रजतदीप ओझा आदि रहे। प्रधानाचार्य अरविन्द सिंह चौहान, शिशु शिक्षा समिति के मंत्री अक्षय कुमार ठाकुर, जनशिक्षा समिति के मंत्री अवध नारायण मिश्र, लालता प्रसाद पाण्डेय, कन्हैया चौबे, रणवीर सिंह, महेंद्र प्रसाद, रामजी ठाकुर आदि मौजूद थे।

----

गोरखपुर में लहराया परचम

बलिया : गोरखपुर स्थित सरस्वती बालिका विद्यालय सूर्य कुंड में आयोजित ज्ञान विज्ञान मेला में नागाजी सरस्वती शिशु मंदिर भृगु आश्रम के बच्चों ने आकर्षक प्रदर्शन कर जिले का परचम लहरा दिया। संस्कृति ज्ञान प्रश्न मंच में दीपांशु, अनुष्का, अनामिका, विज्ञान एवं गणित प्रदर्शन में खाद्य श्रृंखला रितिक गिरि, चंद्रयान-2 आदर्श सिंह, ज्यामिति में उज्ज्वल प्रताप सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पदार्थ की अवस्थाएं में आदित्य नारायण चौबे, मृदा संरक्षण में आदित्य यादव, गणितीय संक्रियाएं में हर्ष, नवाचारीत प्रदर्शन में प्रीति, गौरव, ऐतिहासिक कथाकथन में गंभीर सिंह द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं अनन्या सिंह, सागर वर्मा, सत्यम पांडेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजयी प्रतिभागियों को विद्यालय की वंदना सभा में पुरस्कृत किया गया।

chat bot
आपका साथी