पृथ्वीराज की प्रतिमा को मिली छत, हो रहा सौंदर्यीकरण

जागरण संवाददाता नगरा (बलिया) एक दशक से राजनीति के चक्रव्यूह में फंस कर उपेक्षित हुई

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 07:05 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 07:05 PM (IST)
पृथ्वीराज की प्रतिमा को मिली छत, हो रहा सौंदर्यीकरण
पृथ्वीराज की प्रतिमा को मिली छत, हो रहा सौंदर्यीकरण

जागरण संवाददाता, नगरा (बलिया) : एक दशक से राजनीति के चक्रव्यूह में फंस कर उपेक्षित हुई नगरा बाजार के हनुमान चौक पर लगी पृथ्वीराज की प्रतिमा को छत मिल गई। नगर पंचायत द्वारा प्रतिमा के ऊपर छतरी का निर्माण कराया गया है। वहीं प्रतिमा स्थल पर सौंदर्यीकरण कार्य भी शुरु हो गया है। एक दशक पूर्व तत्कालीन भाजपा विधायक ने बाजार के चौक पर रातों रात पृथ्वीराज की विशालकाय प्रतिमा स्थापित कराया था। स्थापना के बाद से ही प्रतिमा की उपेक्षा शुरु हो गई। कई वर्षों तक प्रतिमा का लोकार्पण नहीं सका था। अलबत्ता चौहान समाज से जुड़े कुछ राजनीतिक दल यहां आकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर लेते थे। यहां तक कि प्रतिमा की साफ-सफाई भी नहीं की जाती थी। इधर कुछ दिनों से नगर पंचायत द्वारा प्रतिमा स्थल पर सौंदर्यीकरण कार्य शुरु कराया गया है। नगर पंचायत ने प्रतिमा के ऊपर छतरी का निर्माण भी कराया है। ईओ रामबदन यादव ने बताया कि नगर पंचायत महापुरुषों का सम्मान करती है। प्रतिमा स्थल पर सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी