प्रधान संगठन मुखर, मुख्यालय पर प्रदर्शन

जागरण संवाददाता बलिया राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन शुक्रवार को प्रदेश सरकार के

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Sep 2020 06:23 PM (IST) Updated:Sat, 12 Sep 2020 05:02 AM (IST)
प्रधान संगठन मुखर, मुख्यालय पर प्रदर्शन
प्रधान संगठन मुखर, मुख्यालय पर प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, बलिया: राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन शुक्रवार को प्रदेश सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी व पुलिस अधीक्षक से मिलकर पत्रक सौंपा। इस दौरान संगठन के सदस्यों ने कहा कि फेफना गांव के प्रधान परिवार को गलत तरीके से रतन सिंह हत्याकांड में फंसाया गया है। इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। संगठन के सदस्यों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की।

पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद गिरि के नेतृत्व में पहुंच कर मुलाकात की। इस दौरान संगठन के सदस्यों ने कहा कि 24 अगस्त को फेफना में हुई रतन सिंह की हत्या में प्रधान प्रतिनिधि सुशील कुमार सिंह व उनके भाई सुनील सिंह व अनिल सिंह को गलत तरीके से साजिशन फंसाया गया है। घटना के वक्त प्रधान के परिवार के पुरुष सदस्य बाहर थे। घर पर उस वक्त केवल महिलाएं थीं। ऐसे में एक साजिश के तहत प्रधान के परिवार के सदस्यों को फंसाया गया है। प्रधान संगठन के सदस्यों ने इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए दोषियों को सजा दिलाने व बेगुनाहों को बरी करने की मांग की। मंत्री संग पुलिस अधीक्षक ने न्याय का भरोसा दिया । चंद्रशेखर यादव, श्रीनिवास मिश्रा, कृष्णा नंद सिंह, प्रर्मिला सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी