घटेगी बिहार की दूरी, सात पिलर का काम जारी

1884.40 मीटर सेतु की लंबाई 233.54 करोड़ कुल लागत 182.09 करोड़ सेतु अंश 5

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 04:35 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 04:35 PM (IST)
घटेगी बिहार की दूरी, सात पिलर का काम जारी
घटेगी बिहार की दूरी, सात पिलर का काम जारी

नंबर गेम

1884.40 : मीटर सेतु की लंबाई

233.54 : करोड़ कुल लागत

182.09 : करोड़ सेतु अंश

51.45 : करोड़ से पहुंच मार्ग बनेगा जागरण संवाददाता, बलिया : शिवपुर घाट पर गंगा पर पुल का निर्माण जारी है। कोरोना संक्रमण के दौर में धीमी गति से ही सही, कार्य प्रगति पर है। इस पुल के लिए 19 में सात पिलरों का काम चल रहा है। कई बाहरी मजदूरों के घर चले जाने के बाद दिन-रात की पाली के हिसाब से मजदूरों को काम पर लगाया जा रहा है। इंजीनियर व अधिकारी भी इस पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

एक पिलर की चौड़ाई 10 मीटर होगी। हर पिलर 47 मीटर जमीन के नीचे व 10 मीटर ऊपर होगा। इस समय चार पिलरों की 30 मीटर व तीन पिलरों की 15 मीटर ढलाई हो चुकी है। तय समय पर काम पूरा हुआ तो वर्ष 2024 के मध्य तक आरा से सीधा जुड़ाव हो जाएगा। पटना जाना काफी आसान हो जाएगा। अभी वाया छपरा पटना जाने के लिए लगभग 160 किलोमीटर की दूरी लोगों को तय करनी पड़ती है। इस पुल के बनने के बाद दूरी 105 किलोमीटर तक होगी।

कोरोना संक्रमण के कारण बाहर के कई मजदूर घर चले गए हैं। इससे काम थोड़ा धीमा चल रहा है। स्थिति सामान्य होते ही इसमें तेजी आएगी। अभी मजदूरों से शिफ्टवार काम लिया जा रहा है।

- रामविलास, सहायक अभियंता, उत्तर प्रदेश सेतु निगम।

chat bot
आपका साथी