प्रीति बनी महिला कल्याण अधिकारी, रंजू कोतवाल

जागरण संवाददाता बलिया मिशन शक्ति अभियान के तृतीय चरण के अंतर्गत जननायक जननायक चन्द्रशेखर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 07:41 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 07:41 PM (IST)
प्रीति बनी महिला कल्याण अधिकारी, रंजू कोतवाल
प्रीति बनी महिला कल्याण अधिकारी, रंजू कोतवाल

जागरण संवाददाता, बलिया : मिशन शक्ति' अभियान के तृतीय चरण के अंतर्गत जननायक जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय की ओर से शनिवार को परिसर की दो मेधावी छात्राओं को सांकेतिक रूप से अधिकारी बनाते हुए उन्हें प्रशासन की बारीकियों से रू-ब-रू होने का अवसर प्रदान किया गया। कुलपति प्रो. कल्पलता पांडेय द्वारा नामित स्नातकोत्तर समाज कार्य की छात्रा प्रीति सिंह को जिला प्रशासन की ओर से महिला कल्याण अधिकारी बनाया गया, जबकि स्नातकोत्तर समाजकार्य की रंजू यादव को थानाध्यक्ष, कोतवाली बलिया की कुर्सी पर बैठाया गया। मुख्य प्रभारी डा. अपराजिता उपाध्याय ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज की आधी आबादी को आगे लाना है।

chat bot
आपका साथी