तीन सौ रुपये घाटे में बिचौलिये को बेचा धान

जागरण संवाददाता बलिया जिले के धान क्रय केंद्र बंद कर दिए गए हैं। इसके चलते किसान 1868 रुप

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 06:05 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 06:05 PM (IST)
तीन सौ रुपये घाटे में बिचौलिये को बेचा धान
तीन सौ रुपये घाटे में बिचौलिये को बेचा धान

जागरण संवाददाता, बलिया : जिले के धान क्रय केंद्र बंद कर दिए गए हैं। इसके चलते किसान 1868 रुपये का धान 1468 रुपये में बेचने को विवश हैं। इंदरपुर के सोनपुरवा के जयप्रकाश सिंह क्रय केंद्र पर दौड़ते-दौड़ते थक गए। 15 फरवरी को साहूकार को कम रेट पर 160 क्विंटल धान बेचना पड़ा। पांडेयपुर के विनय पांडेय ने 80 क्विंटल धान बिचौलियो को बेचा, उन्हें 1500 रुपये प्रति क्विंटल रेट मिला।

यह तो सिर्फ बानगी भर है, ऐसे पूरे जिले में किसान लुटते जा रहे हैं। चूंकि लक्ष्य पूरा होने का हवाला देकर कई क्रय केंद्रों को बंद कर दिया गया है, इसलिये उन क्षेत्रों के किसान धान बेचने के लिए बिचौलियों की शरण में हैं। चिलकहर के विपणन गोदाम पर नरांव के रवींद्रनाथ ने 45 क्विंटल धान खरीद नहीं हो पाई। हरिहरपुर के छोटे लाल यादव की धान 65 में सिर्फ 60 क्विंटल ही खरीद हुई है।

गांवों में लगे क्रय केंद्रों पर ताले, मुश्किल में अन्नदाता

नगपुरा में धान क्रय केंद्र 24 फरवरी को बंद हो गया है। केंद्र पर आठ ट्राली धान लदी खड़ी है। विपणन निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शासन द्वारा ही शून्य कांटा कर खरीद बंद कर दिया गया है। चिलकहर के धान क्रय केंद्र सिकरियां, बर्रेबोझ, बसनवार, पियरहीं व मझौवां में 10 फरवरी से ही खरीद बंद है। क्रय केंद्र केवरा में खरीद 21 फरवरी से ही बंद है। प्रभारी राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि बांसडीह केंद्र का लक्ष्य पूरा हो चुक है। गोदाम सुखपुरा पर स्थापित केंद्र पर पोर्टल बंद है। साधन सहकारी समिति बेरुआरबारी के सचिव गोरख यादव ने बताया कि 18 जनवरी से ही पोर्टल बंद है। इसके चलते यहां धान की खरीदारी नहीं हो सकी।

chat bot
आपका साथी