स्वीकृति के बाद भी नहीं हुआ पुलिस चौकियों का निर्माण

जासं मझौवां (बलिया) हल्दी थाना क्षेत्र के रामगढ़ जवहीं दियर हांसनगर में स्वीकृति के बाद भी आज तक पुलिस चौकियों का निर्माण नहीं हो सका। इससे वहां के लोग असुरक्षित हैं। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित हांसनगर दियर व जवहीं दियर फसलों की बोआई व कटाई के समय हमेशा सुर्खियों में रहता है। वहां भूमि उपलब्ध होने के बावजूद आज तक पुलिस चौकी का निर्माण नहीं हो सका। इस कारण दियरांचल के किसानों की सुरक्षा के साथ खेतों की सुरक्षा भी प्रभावित है। रामगढ़ में भी चौकी के लिए जमीन उपलब्ध है कितु आज तक यहां के पुलिसकर्मी चौकी इंचार्ज किराए के मकान में रहते हैं। ग्रामीणों ने उक्त पुलिस चौकियों के निर्माण की मांग शासन-प्रशासन से की है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 05:08 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 05:08 PM (IST)
स्वीकृति के बाद भी नहीं हुआ पुलिस चौकियों का निर्माण
स्वीकृति के बाद भी नहीं हुआ पुलिस चौकियों का निर्माण

जासं, मझौवां (बलिया) : हल्दी थाना क्षेत्र के रामगढ़, जवहीं दियर, हांसनगर में स्वीकृति के बाद भी आज तक पुलिस चौकियों का निर्माण नहीं हो सका। इससे वहां के लोग असुरक्षित हैं। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित हांसनगर दियर व जवहीं दियर फसलों की बोआई व कटाई के समय हमेशा सुर्खियों में रहता है। वहां भूमि उपलब्ध होने के बावजूद आज तक पुलिस चौकी का निर्माण नहीं हो सका। इस कारण दियरांचल के किसानों की सुरक्षा के साथ खेतों की सुरक्षा भी प्रभावित है। रामगढ़ में भी चौकी के लिए जमीन उपलब्ध है कितु आज तक यहां के पुलिसकर्मी, चौकी इंचार्ज किराए के मकान में रहते हैं। ग्रामीणों ने उक्त पुलिस चौकियों के निर्माण की मांग शासन-प्रशासन से की है।

chat bot
आपका साथी