किशोर की मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

सदर कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर में शनिवार की दोपहर में हाथ क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Jul 2021 06:00 PM (IST) Updated:Sun, 11 Jul 2021 06:00 PM (IST)
किशोर की मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
किशोर की मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

जागरण संवाददाता, बलिया : सदर कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर में शनिवार की दोपहर में हाथ की नस कटने से राज सिंह की हुई मौत का रहस्य गहराता जा रहा है। रविवार को हुए पोस्टमार्टम में उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। ऐसे में स्वजनों ने हत्या की आशंका जताई है। शनिवार को किशोर अपने घर के अंदर मृत मिला था। घटना के वक्त वह घर में अकेला ही था। हाथ की नस कटने से उसकी मौत पर स्वजनों ने आशंका जताई थी। उसके हाथ व गले पर चोट के निशान मिले हैं। मंडी चौकी इंचार्ज देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। किशोर के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। रिपोर्ट का परीक्षण किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी