पुलिस ने शातिर चोर को रंगेहाथ किया गिरफ्तार

नरही पुलिस ने एक शातिर चोर को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। उसके

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 Oct 2021 05:29 PM (IST) Updated:Wed, 06 Oct 2021 05:29 PM (IST)
पुलिस ने शातिर चोर को रंगेहाथ किया गिरफ्तार
पुलिस ने शातिर चोर को रंगेहाथ किया गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, बलिया : नरही पुलिस ने एक शातिर चोर को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी के रुपये, सोने का लाकेट व चाकू बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस को सफलता मिली है। बुधवार की सुबह सुरेंद्र पासवान पुत्र परमा पासवान निवासी नाट, बक्सर बिहार जद्दूपुर सरयां गांव के सामने सवारी गाड़ी का इंतजार कर रहे थे। उसी समय एक व्यक्ति उनके पास आकर बैठ गया। बातचीत के दौरान उसने सुरेंद्र के बैग से 1800 रुपये व सोने का लाकेट निकाल लिया। शक होने पर सुरेंद्र ने विरोध किया तो आरोपित चाकू दिखाकर डराने लगा। शोर-शराबा होने पर उधर से गुजर रहे पुलिस वाले पहुंच गए। अभियुक्त राहुल यादव पुत्र जय सिंह यादव निवासी सरया, नरही को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

chat bot
आपका साथी