पिकेट ड्यूटी हटी, जाम की समस्या बढ़ी

जागरण संवाददाता नगरा (बलिया) बाजार में रविवार को लगभग पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। व

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 06:38 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 06:38 PM (IST)
पिकेट ड्यूटी हटी, जाम की समस्या बढ़ी
पिकेट ड्यूटी हटी, जाम की समस्या बढ़ी

जागरण संवाददाता, नगरा (बलिया) : बाजार में रविवार को लगभग पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था। दुर्गा चौक से लेकर जनता इंटर कालेज गेट तक जाम से जनता परेशान रही। पहले पृथ्वीराज चौक पर हमेशा पिकेट ड्यूटी लगाई जाती थी। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी जाम हटवाने से लेकर ठेले खोमचे वालों पर भी विशेष नजर रखते थे। इससे जाम नहीं लग पाता था। इन दिनों बाजार में एक भी पुलिसकर्मी दिखाई नहीं दे रहे हैं। जाम हटवाने की जिम्मेदारी होमगार्ड के जवानों को दी गई है जो असफल साबित हो रहे हैं। सड़क की दोनों पटरियों पर दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है। जो फुटपाथ बचा भी है उस पर ठेले खोमचे वालों का कब्जा है। इससे सड़क सकरी हो चुकी है। आए दिन जाम की समस्या से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। थानाध्यक्ष संजय सरोज का कहना है कि बाजार में जाम की समस्या से शीघ्र ही निजात दिलाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी