सपा सरकार बनी तो नगर पालिका का होगा विस्तार

समाजवादी पार्टी के नगर विधान सभा का जनजागरण अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 06:51 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 06:51 PM (IST)
सपा सरकार बनी तो नगर पालिका का होगा विस्तार
सपा सरकार बनी तो नगर पालिका का होगा विस्तार

जागरण संवाददाता, बलिया: समाजवादी पार्टी के नगर विधान सभा का जनजागरण अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा। पूर्वमंत्री नारद राय ने जीराबस्ती तुला ब्रह्म स्थान पर कहा कि समाजवादी सरकार बनी तो जीराबस्ती को जलजमाव से मुक्ति दिलाई जाएगी। साथ ही इस गांव को बलिया नगरपालिका में शामिल किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने समाजवादी पेंशन, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन बंद करके आधी आबादी के सपना को चकनाचूर किया है। सपा सरकार में दवाई, पढ़ाई, लिखाई, सिचाई मुफ्त किया जाएगा। 10 लाख नौजवानों को नौकरी दी जायेगी। मेरी पहली प्राथमिकता नगरपालिका परिषद का विस्तार करना होगा। जिला पंचायत सदस्य उपेंद्र गोंड सैकड़ों साथियों के साथ सपा की सदस्यता लिए। उन्होंने हनुमानगंज, ब्राह्मईन भरतपुरा आदि गांवों में सभा को संबोधित किया। इस मौके पर राजकुमार पांडेय, जमालआलम, परमात्मा पांडेय, मृणतुंजय राय, भोलाराय, मुरलीधर यादव, रामेश्वर यादव, अजय शंकर यादव, जनार्दन तिवारी, कृष्णा बाबू, अजयपांडेय, संजयतिवारी, झुन्नू आदि मौजूद थे। अध्यक्षता अजय यादव एवं संचालन जमाल आलम ने किया।

chat bot
आपका साथी