आरडी कैंप के लिए चयनित हुई मथुरा पीजी कॉलेज की छात्रा प्रगति

जासं बलिया मथुरा पीजी कॉलेज रसड़ा बलिया की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रगति तिवारी को आरडी कैंप (गणतंत्र दिवस परेड) के लिए चयनित किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 Dec 2019 05:25 PM (IST) Updated:Mon, 16 Dec 2019 05:25 PM (IST)
आरडी कैंप के लिए चयनित हुई मथुरा पीजी कॉलेज की छात्रा प्रगति
आरडी कैंप के लिए चयनित हुई मथुरा पीजी कॉलेज की छात्रा प्रगति

जासं, बलिया : मथुरा पीजी कॉलेज रसड़ा की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रगति तिवारी को आरडी कैंप (गणतंत्र दिवस परेड) के लिए चयनित किया गया है। शिवाकांत तिवारी की पुत्री प्रगति ने विवेकानंद नीदम ग्वालियर में आयोजित प्री आरडी कैंप में कुशल प्रदर्शन के दम पर चतुर्थ रैंक पाकर यह उपलब्धि अर्जित की है। इससे महाविद्यालय परिवार में खुशी का माहौल व्याप्त है। वहीं जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के समस्त कार्यक्रम अधिकारी, स्वयंसेवक-सेविकाएं प्रगति के इस कामयाबी से गौरवांवित है। आरडी कैंप के लिए छात्रा के चयन की जानकारी समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय डॉ.साहेब दूबे ने कुलपति प्रोफेसर योगेंद्र सिंह को दी। प्रगति की इस उपलब्धि पर कुलपति ने वहां के प्राचार्य डॉ.धनंजय सिंह व महाविद्यालय परिवार को बधाई दी। वहीं महाविद्यालय परिवार ने प्रगति को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ.धर्मानंद प्रबंधक जमुना राम महाविद्यालय तथा महाविद्यालय परिवार के सदस्य गण डॉ.अमर सिंह, डॉ.आशुतोष मिश्र, सुनील दूबे, अविनाश उपाध्याय आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी