सड़क दुर्घटना में चालक की मौत

जासं सुखपुरा (बलिया) कस्बा निवासी व ऊषा पब्लिक कान्वेंट स्कूल एकवारी के प्रबंधक सत्य प्रकाश गुप्त (42) ननिहाल आसनसोल जाते समय सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Jul 2020 10:30 PM (IST) Updated:Fri, 17 Jul 2020 06:04 AM (IST)
सड़क दुर्घटना में चालक की मौत
सड़क दुर्घटना में चालक की मौत

जासं, सुखपुरा (बलिया) : कस्बा निवासी व ऊषा पब्लिक कान्वेंट स्कूल एकवारी के प्रबंधक सत्य प्रकाश गुप्त (42) ननिहाल आसनसोल जाते समय सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। इनका इलाज रांची में चल रहा है। चालक दीपक (25) की इलाज के दौरान मौत हो गई। गुप्त अपने मामा के लड़के अशोक के साथ निजी गाड़ी से बुधवार की सुबह यहां से आसनसोल के लिए रवाना हुए। भागलपुर के नजदीक उनकी गाड़ी सड़क पर खड़े एक टैंकर से लड़ गई। इस कारण वाहन चालक दीपक सहित उसमें सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने आसनसोल में इनके ननिहाल के लोगों को सूचना दी व घायलों को इलाज के लिए भागलपुर भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों लोगों की हालत गंभीर देख कर रांची के लिए रेफर कर दिया। वाहन चालक दीपक की मौत हो गई। यहां से गुप्त के परिजन बुधवार देर शाम रांची रवाना हो गए।

chat bot
आपका साथी