अमीर चंद के अंतिम दर्शन को उमड़े लोग, गंगा तट पर अंतिम संस्कार

जागरण संवाददाता बलिया संस्कार भारती के राष्ट्रीय महामंत्री अमीर चंद के निधन से हर कोइ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 06:39 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 07:27 PM (IST)
अमीर चंद के अंतिम दर्शन को उमड़े लोग, गंगा तट पर अंतिम संस्कार
अमीर चंद के अंतिम दर्शन को उमड़े लोग, गंगा तट पर अंतिम संस्कार

जागरण संवाददाता, बलिया : संस्कार भारती के राष्ट्रीय महामंत्री अमीर चंद के निधन से हर कोई स्तब्ध है। उनके पैतृक गांव हनुमानगंज में रविवार की आधी रात पार्थिव शरीर पहुंचने से कोहराम मच गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व कला जगत से जुड़े लोग, प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने सोमवार को पुष्पांजलि अर्पित की। सभी की आंखें नम हो गईं। आरएसएस के सह कार्यवाहक दत्तात्रेय होसबोले, दर्जाप्राप्त मंत्री नानक चंद लखवानी, संस्कार भारती के संस्थापक एवं संरक्षक बाबा योगेंद्र उनके घर पर पहुंचे। ख्यात कलाकर पद्मश्री मालिनी अवस्थी भी पहुंचीं। पुष्पांजलि अर्पित कर वह फफक कर रो पड़ीं। पार्थिव शरीर करीब 11 बजे शिवरामपुर गंगा तट के लिए निकला। अंतिम संस्कार गंगा के महावीर घाट पर किया गया। उनके बड़े भाई ताराचंद के पुत्र रितेश ने मुखाग्नि दी। पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर समेत प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। 16 अक्टूबर को हनुमानगंज निवासी अमीर चंद का निधन अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में प्रवास के दौरान हृदयाघात होने से हो गया था। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शोक जताया है। उन्होंने उनके बड़े भाई तारा चंद से मोबाइल पर बात की। कहा कि यह राष्ट्र की क्षति है। वह हम सभी के मार्ग दर्शक थे।

-------

राष्ट्र निर्माण में ऋषियों जैसा करते काम

पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने कहा कि अमीर चंद का जाना देश की कला संस्कृति की व्यक्तिगत क्षति है। राष्ट्र निर्माण में तपस्वी व ऋषियों की तरह जिदगी जीते थे। उनसे 25 साल पुराना संबंध था। देश हित व कला संस्कृति के लिए सबको जोड़ने का काम किए। उनके लगाए पौधों में अब फल लगने वाले थे। उनके बताएं रास्ते पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

chat bot
आपका साथी