करेंगे योग रहेंगे निरोग का लिया संकल्प

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सोमवार को जनपद में जगह-जगह लोगों ने योगाभ्य

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 06:12 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 06:12 PM (IST)
करेंगे योग रहेंगे निरोग का लिया संकल्प
करेंगे योग रहेंगे निरोग का लिया संकल्प

जागरण संवाददाता, बलिया : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सोमवार को जनपद में जगह-जगह लोगों ने योगाभ्यास कर योग को दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया। इसको लेकर आमजन से लेकर खास लोगों में भी उत्साह दिखा। विभिन्न संस्थानों, संगठनों व राजनीतिक दलों ने इसमें सहभागिता की। सभी ने वर्तमान समय में स्वस्थ जीवन के लिए योग की आवश्यकता पर बल दिया।

पुलिस अधीक्षक ने किया प्रोत्साहित :

पुलिस लाइन में कोविड प्रोटोकाल के तहत सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए योग दिवस का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताडा व अधिकारी-कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। एसपी ने शरीर को निरोग बनाए रखने के लिए योग के प्रति प्रोत्साहित किया। जवानों ने अनुलोम-विलोम, कपाल भांति, अर्धचक्रासन, बज्रआसन, भुजंगआसन, शशांक आसन, नौकाशन, शीतली, भ्रामरी प्राणायाम आदि आसनों का अभ्यास किया।

बच्चों को आनलाइन कराया योगाभ्यास :

नागाजी स्कूल माल्देपुर में योगाचार्य दिव्यानंद महाराज ने बच्चों को आनलाइन योगाभ्यास कराकर इसे स्वस्थ जीवन के लिए अपनाने पर बल दिया। राजकीय इंटर कालेज में सर्वेश मौर्य द्वारा प्राणायाम कराकर योग दिवस मनाया गया।

विधायक ने योगाभ्यास से दिया संदेश :

बिल्थरारोड में आर्य समाज मंदिर सीयर में विधायक धनंजय कन्नौजिया ने भी लोगों के साथ योग किया। चंद्रशेखर पार्क में भाजपा नेता सतीश राव अंजय के साथ युवाओं ने योग किया। नगरपंचायत चेयरमैन दिनेश गुप्ता, भाजपा नेता अर्जुन राजभर, सतीश गुप्ता और बड़ी की संख्या में लोगों ने अपने-अपने घरों में योग कर निरोग रहने का संकल्प दोहराया। वृद्धाश्रम में भी मनाया गया योग दिवस :

गड़वार में संचालित वृद्धाश्रम में नेहरू युवा केंद्र द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षक संजय कुमार वर्मा ने वृद्धजनों व अन्य लोगों को योग व प्राणायाम सीखने के गुर बताए व योगाभ्यास कराया। कार्यक्रम समन्वयक नवीन सिंह ने कहा कि योग से प्रकृति एवं मनुष्य के बीच सामंजस्य तथा स्वस्थ रहने के लिए एक समग्र ²ष्टिकोण साकार होता है।

योगाभ्यास की दी गई विस्तृत जानकारी :

रेवती में नेहरू युवा केंद्र द्वारा ग्राम सभा कुसौरी कलां, हरिहा खुर्द, महाराजपुर हरिहा कलां के पानी टंकी के समीप योगा कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ईश्वर की आराधना के साथ किया गया। ट्रेनर गोविद पासवान ने विभिन्न प्रकार के योगाभ्यास कराए व इसके लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी। रेवती कस्बे में भाजपा नेता मुकेश पांडेय के नेतृत्व में कौशल सिंह, प्रधान अर्जुन चौहान, लालू सिंह आदि ने योगाभ्यास किया।

chat bot
आपका साथी