विधायकों के गढ़ में मात खा गए दलीय धुरंधर

जिला पंचायत सदस्य की सीट अबकी राजनीतिक दलों को ज्यादा रास नहीं आई। जिले

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 06:25 PM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 06:25 PM (IST)
विधायकों के गढ़ में मात खा गए दलीय धुरंधर
विधायकों के गढ़ में मात खा गए दलीय धुरंधर

संग्राम सिंह, बलिया

जिला पंचायत सदस्य की सीट अबकी राजनीतिक दलों को ज्यादा रास नहीं आई। जिले की कुल 58 सीटों पर गांवों की अधिकांश जनता ने उन्हें चुना, जो किसी पार्टी से ताल्लुक नहीं रखे थे। उन पर ज्यादा भरोसा किया, जो निर्दल प्रत्याशी थे। दलगत वोट ज्यादा काम नहीं आए। मंत्री व विधायकों का रसूख भी वोटों के रुप में तब्दील नहीं हो सका। यही वजह रही कि भारतीय जनता पार्टी को रसड़ा और फेफना विधानसभा क्षेत्र में एक भी सीट नहीं मिली। सदर, बांसडीह, बिल्थरारोड व सिकंदरपुर में कुल चार सीटें मिली हैं। सातों विधानसभा में सीटों का सर्वाधिक आंकड़ा बैरिया विधानसभा क्षेत्र में छुआ है। यहां पर कुल 10 में तीन सीटें भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की झोली में गिरी हैं। यानी कुल सात सीटों पर भाजपा के समर्थित उम्मीदवारों की फतह हुई है। लंबे जतन के बाद भी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव चुनाव हार गए। फेफना विधानसभा क्षेत्र में गड़वार सीट से विजय प्रकाश वर्मा को जिताने के लिए राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया था। फिर निर्दल उम्मीदवार के हाथों भाजपा प्रत्याशी को करारी हार मिली। सिर्फ राज्यमंत्री या बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ही नहीं, बल्कि सिकंदरपुर, बिल्थरारोड व सदर क्षेत्र की सभी सीटों पर सत्ता पक्ष के मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला समेत तीनों विधायकों ने खूब चुनाव प्रचार किया था, लेकिन वह पार्टी को फलक तक पहुंचाने में फेल रहे। जिला पंचायत के मैदान से बाहर हो गए पूर्व मंत्री के पुत्र

समाजवार्टी पार्टी को जिले की 12 सीटों पर जीत मिली है। पूरा चुनाव नेता प्रतिपक्ष व बांसडीह के विधायक रामगोविद चौधरी के निर्देशन में सपा समर्थित प्रत्याशियों ने लड़ा, लेकिन नेता प्रतिपक्ष अपने पुत्र रंजीत चौधरी को ही नहीं जिता पाए। बिल्थरारोड में सपा को कोई सीट नहीं मिली। सुभासपा को नौ सीटें, दिखाई ग्रामीण वोट में पैठ

बसपा को जिले में कुल सात सीटें मिलीं हैं। सबसे ज्यादा जादू निर्दलियों का चला है। 18 सीटें अपने नाम की हैं। दो-दो सीटें कांग्रेस व एआइएमआइम के हिस्से आई हैं। सुभासपा ने कुल 10 सीटों पर कब्जेदारी करके बलिया के चुनावी पंडितों को आईना दिखा दिया है। नंबर गेम

5 : विधायक भाजपा

1 : विधायक सपा

1 : विधायक बसपा जिला पंचायत की दलीय स्थिति

58 : कुल सीट

7 : भाजपा

12 : सपा

7 : बसपा

2 : कांग्रेस

2 : एआइएमआइएम

10 : सुभासपा

18 : निर्दल

chat bot
आपका साथी