रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' में पल्लव ने मचाया धमाल

???? ?? ?????? ??????? ?? च्?????? ????ज् ?? 11??? ???? ?? ???? ?? ???? ??? ?? ?? ??? ????? ?? ???? ????? ?? ???? ??? ?? ???? ??? ????? ?? ?? ??? ????? ?????? ???? ?????? ?? ??? ???? ?? ?? ??? ?? ???? ???? ??? ?? ?????? ??? ????? ?? ????? ???? ?????? ?? ???? ????? ?? ???? ??? ??? ????? ????? ?? ??? ??? ???? ???? ????? ?? ???? ??? ??? ??? ?? ?????? ??? ???-??? ?? ????? ?? ???? ?? ???? ???? ??? ???? ????? ?? ?? ??????? ?? ???? ?? ??? ??? ???? ??? ???? ?? ??? ?? ??? ??? ?? ????? ?? ???? ?? ??? ????? ????? ??????? ????

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Oct 2019 07:18 PM (IST) Updated:Mon, 14 Oct 2019 06:02 AM (IST)
रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' में पल्लव ने मचाया धमाल
रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' में पल्लव ने मचाया धमाल

जागरण संवाददाता, बलिया : टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के 11वें सीजन का आगाज हो चुका है। शो में बलिया के युवक पल्लव ने पहले दिन ही धमाल मचा दिया। इस शो में विशाल ददलानी, नेहा कक्कड़ और अनु मलिक जज के तौर पर हैं। पहले दिन के एपिसोड में पल्लव सिंह पहुंचे और अपनी गायकी से सबका दिल जीत लिया। नगर में रहने वाले पल्लव ने राहत फतह अली खान के द्वारा गाए गीत-दिल तो बच्चा है, गाया तो सारे जजेज झूम उठे। पल्लव की इस उपलब्धि पर जनपद के सभी लोग इतरा रहे हैं। वे दुआ कर रहे हैं कि पल्लव इस टीवी शो में अव्वल स्थान प्राप्त करें।

-पढ़ाई संग गायकी में इस तरह आगे बढ़े पल्लव

क्लास रूम व दोस्तों के बीच हमेशा गानों की धुनों पर गुनगुनाने वाले पल्लव को घर से लेकर स्कूल तक सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान देने की बात को लेकर डांट भी मिलती थी, इस बात की जानकारी किसी को नहीं थी कि यह बच्चा आगे चलकर देश भर में धमाल मचाएगा। आरके मिशन सागरपाली से इंटर तक की पढ़ाई किए पल्लव सिंह शहर के आवास विकास कालोनी निवासी नारायण सिंह के तीन पुत्रों में मंझले पुत्र हैं। इनसे छोटे पवन सिंह व बड़े अंकित सिंह भाई हैं। मोहल्ले के दोस्त उन्हें हिमेशा रेशमिया कह कर बुलाते थे।

पूर्व मंत्री काशीनाथ मिश्र के पैतृक गांव डागरबाद हल्दी थाना क्षेत्र के निवासी पल्लव को शहर स्थित संगीत के शिक्षक अंजनी चौबे का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। जहां मेगा क्लास के माध्यम से वह संगीत की बारीकियों से अवगत हुए। पल्लव ने लखनऊ, दिल्ली, मुंबई सहित कई महानगरों में आयोजित संगीत प्रतियोगिता कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया है और अपना डंका बजाया है। वह संगीत में प्रोफेसर बनने की चाह में अभी दिल्ली स्थित गंधर्व विश्वविद्यालय में प्रवेश लिए हैं। विद्यालय में भी खुश का माहौल

आरके मिशन स्कूल सागरपाली में नर्सरी से कक्षा 12 तक की पढ़ाई पूरी करने वाले पल्लव सिंह को इंडियन आइडल में प्रतिभाग करने की खबर पर विद्यालय में बीते दिनों उनका भब्य स्वागत किया गया। विद्यालय के प्रबंधक हर्ष श्रीवास्तव ने मेंमोन्टों देकर सम्मानित किया। हर्ष श्रीवास्तव ने कहा कि जब हमें पल्लव के शिक्षकों से पता चला कि इसका ध्यान संगीत में ज्यादा है तो हमने विद्यालय में संगीत शिक्षक को रख संगीत से जुड़ी समाग्री खरीद कर अलग से एक क्लास चलावाया। आज खुशी हो रही है कि मेरी मेहनत भी सफल हुई।

chat bot
आपका साथी