दो वर्ष बाद भी चालू नहीं हो सका पहराजपुर सब स्टेशन

जागरण संवाददाता पूर (बलिया) विकास खंड पंदह के ग्राम पंचायत पहराजपुर में विद्युत सब स्टेशन

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 06:10 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 06:10 PM (IST)
दो वर्ष बाद भी चालू नहीं हो सका पहराजपुर सब स्टेशन
दो वर्ष बाद भी चालू नहीं हो सका पहराजपुर सब स्टेशन

जागरण संवाददाता, पूर (बलिया) : विकास खंड पंदह के ग्राम पंचायत पहराजपुर में विद्युत सब स्टेशन दो वर्ष पूर्व भी चालू नहीं हो सका। 2.48 करोड़ रुपये से उपकेंद्र बनकर तैयार हो गया है। फाउंडेशन पर मशीनों के लगने का इंतजार है। विभागीय लापरवाही से लगभग 50 से अधिक गांवों की एक लाख आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। सब स्टेशन का निर्माण 14 दिसंबर 2018 को शुरू हुआ। इसमें मार्च 2019 से ही चालू हो जाना था। भवन आदि बनकर तैयार हो गए है। अब करमौता ट्रांसमिशन से पहराजपुर सब स्टेशन तक 33 हजार का तार आना है। इसके लिए खंभे भी खड़े हो गए। पिछले वर्ष आंधी में दो दर्जन से अधिक पोल टूटकर नीचे गिर गए। अभी तक सबस्टेशन में तैयार फाउंडेशन पर मशीन नहीं लग पाई है। इससे पूर, पकड़ी, पहराजपुर, जगदरा, जलालपुर, चकमोती, सोनाडीह, सरया, चकिया, सहुलाई, नेहरूनगर, कचिला, मिश्ररौली, बनकटा, सलेमपुर, अहिरौला, जगोसरा, मोहित के पूरा, बंजारी सराया, थोहिलपाली आदि गांव में विद्युत सप्लाई होनी है। वर्तमान समय मे रतसर विद्युत उपकेंद्र से इन गांवों में बिजली जा रही है। लंबी दूरी व जर्जर तारों के चलते आए दिन गड़बड़ी होती है, इसके चलते पर्याप्त बिजली सप्लाई नहीं हो पा रही है। हालत यह है कि दो-तीन दिनों तक सप्लाई बाधित हो जाती है। अवर अभियंता लाल जी यादव ने बताया कि एकइल गांव में आ रहे तार को लेकर रूकावट है। इसे दूर करने की कवायद की जा रही है। पहराजपुर सब स्टेशन जल्द ही चालू किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी