पूर्व सांसद की आज जेपीनगर से निकलेगी पदयात्रा

जागरण संवाददाता बलिया पूर्व सांसद भरत सिंह ने कहा कि जनता को सम्मान दिलाने के लिए लोकनायक

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 07:50 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 07:50 PM (IST)
पूर्व सांसद की आज जेपीनगर से निकलेगी पदयात्रा
पूर्व सांसद की आज जेपीनगर से निकलेगी पदयात्रा

जागरण संवाददाता, बलिया : पूर्व सांसद भरत सिंह ने कहा कि जनता को सम्मान दिलाने के लिए लोकनायक जयप्रकाश की जन्मभूमि जेपी नगर से हल्दी तक 17 अक्टूबर को पदयात्रा निकलेगी। इसका 21 अक्टूबर को समापन होगा। वे शनिवार को आवास विकास कालोनी स्थित अपने आवास पर वार्ता के दौरान बाले रहे थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग-31 की हालत बेहद खराब है। इस पर लोग डर-डर कर यात्रा कर रहे हैं। कटान का स्थायी समाधान आज तक नहीं हुआ। जनता की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जन सम्मान यात्रा सभी चट्टी चौराहे पर होकर गुजरेगी। उन्होंने कहा कि द्वाबा उनकी जन्मभूमि और कर्मभूमि है। उनका राजनीतिक जीवन यहां की जनता के लिए समर्पित है। इस यात्रा के माध्यम से क्षेत्र की जनता की समस्या को भी सुना जाएगा।

chat bot
आपका साथी