एक नवंबर से धान खरीद, 1050 ने कराया पंजीकरण

गेहूं खरीद में अभूतपूर्व बदलाव लाने के बाद सरकार ने धान खरीद को भी

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 10:39 PM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 10:39 PM (IST)
एक नवंबर से धान खरीद, 1050 ने कराया पंजीकरण
एक नवंबर से धान खरीद, 1050 ने कराया पंजीकरण

जागरण संवाददाता, बलिया : गेहूं खरीद में अभूतपूर्व बदलाव लाने के बाद सरकार ने धान खरीद को भी पारदर्शी बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक अक्टूबर और पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीद के लिए किसानों को पंजीकरण लिक उपलब्ध करा दिया गया है। पंजीकरण के लिए आधार में लिक मोबाइल नंबर अनिवार्य कर दिया गया है। पंजीकरण को 24 घंटे में तीन बार ही ओटीपी भेजी जाएगी। इसकी वैधता मात्र 10 मिनट होगी। अभी तक 1050 किसानों ने पंजीकरण कराया है। बलिया में इस बार धान के उत्पादन का लक्ष्य 308127 मीट्रिक टन है। प्रति हेक्टेयर उत्पादन का लक्ष्य 26.21 क्विंटल है। धान की एमएसपी पर भी सरकार ने 72 रुपये की बढ़ोतरी की है। पिछले साल सामान्य धान 1868 रुपये और ए ग्रेड धान 1888 रुपये प्रति क्विंटल था। अब सामान्य धान 1940 रुपये और ए ग्रेड धान 1960 रुपये की दर से खरीद होगी। रबी में भी दोगुना किसानों को मिला लाभ

जनपद में इस साल किसानों से 89635 मीट्रिक टन की खरीदारी हुई है। पिछले साल 51096 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई थी। पिछले साल की तुलना में इस साल 38539 मीट्रिक टन ज्यादा खरीद हुई। इस साल 19739 किसानों ने अपना गेहूं बिक्री किया है। गत वर्ष लाभ लेने वाले किसानों की संख्या 9401 थी। गत वर्ष से 10338 किसान ज्यादा लाभान्वित हुए हैं। धान खरीद के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। किसान पंजीकरण करा रहे हैं। पंजीकरण के लिए इस बार व्यवस्था बदली गई है। अक्टूबर तक क्रय केंद्रों की स्थिति भी स्पष्ट कर दी जाएगी। --- अविनाश अग्रवाल, जिला विपणन अधिकारी

chat bot
आपका साथी