समय से करें धान की रोपाई, होगी बंपर पैदावार

जागरण संवाददाता बलिया इस समय मौसम किसानों के साथ है। धान की रोपाई के लिए समय अनुकूल चल

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 06:59 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 06:59 PM (IST)
समय से करें धान की रोपाई, होगी बंपर पैदावार
समय से करें धान की रोपाई, होगी बंपर पैदावार

जागरण संवाददाता, बलिया : इस समय मौसम किसानों के साथ है। धान की रोपाई के लिए समय अनुकूल चल रहा है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार 15 जुलाई तक हर हाल में रोपाई कर लेनी चाहिए। इससे पैदावार बढि़या होगी। खरीफ फसलों में प्रमुख रूप से धान की खेती की जाती है। इस वर्ष जनपद में धान की खेती का रकबा 1,17,556 हेक्टेयर है। 3,08,127 मीट्रिक टन उत्पादन का लक्ष्य है। पिछले वर्ष 1,16,409 हेक्टेयर रकबे में 2,97,309 मीट्रिक टन उत्पादन हुआ था। इस समय किसान रोपाई में जुटे हैं।

--------------- मेड़ों की ठीक से कर लेनी चाहिए सफाई

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र सोहांव के अध्यक्ष प्रोफेसर डा. रविप्रकाश मौर्य ने बताया कि धान की रोपाई में काफी सावधानी रखनी चाहिए। स्वस्थ एवं रोग-कीट मुक्त नर्सरी ही अच्छे उत्पादन का आधार होती है। खेत में मेड़ों की ठीक से सफाई कर लेनी चाहिए। धान की रोपाई जुलाई माह के मध्य तक अवश्य कर लेनी चाहिए। उसके बाद उपज में निरंतर कमी होने लगती है। यह कमी 30 से 40 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर रोज होती है।

---------------- चार सेंटीमीटर से अधिक नहीं होनी चाहिए गहराई

रोपाई तीन से चार सेंटीमीटर से अधिक गहराई पर नहीं करनी चाहिए। इससे कल्ले कम निकलते हैं। 21 से 25 दिन की नर्सरी रोपाई के लिए उपयुक्त होती है। अच्छी उपज के लिए प्रति वर्गमीटर 250 से 350 बालियों की संख्या होनी चाहिए। नर्सरी बड़ी हो जाने पर तथा देर से रोपाई की स्थिति में पौधों की चोटी चार अंगुल काटकर रोपाई करनी चाहिए। इससे कीटों के अंडे नष्ट हो जाते हैं।

chat bot
आपका साथी