मतदान केंद्र परिसर में गिट्टी गिराने से आक्रोश

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग ने मतदेय स्थलों क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 05:32 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 05:32 PM (IST)
मतदान केंद्र परिसर में गिट्टी गिराने से आक्रोश
मतदान केंद्र परिसर में गिट्टी गिराने से आक्रोश

जागरण संवाददाता, रसड़ा (बलिया) : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग ने मतदेय स्थलों को स्वच्छ व सुविधा युक्त बनाने का निर्देश दिया है। वहीं रसड़ा क्षेत्र के मंदा ग्राम के प्राथमिक विद्यालय परिसर स्थित मतदान केंद्र पर एक महीने से गिट्टी गिराकर छोड़ दिए जाने से गांव के नागरिकों में आक्रोश है। आगामी 26 अप्रैल को यहां मतदान होना है। ऐसी दशा में मतदाताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मतदेय स्थल परिसर से गिट्टी हटवाने की मांग की है, ताकि बिना परेशानी के चुनाव सम्पन्न हो सके।

chat bot
आपका साथी