मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम में कई बिदुओं पर दी गई जानकारी

जागरण संवाददाता सुखपुरा(बलिया) मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम प्राथमिक विद्यालय करमपुर नवी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 07:22 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 07:22 PM (IST)
मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम में कई बिदुओं पर दी गई जानकारी
मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम में कई बिदुओं पर दी गई जानकारी

जागरण संवाददाता, सुखपुरा(बलिया) : मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम प्राथमिक विद्यालय करमपुर नवीन पर प्रशिक्षक राजेश कुमार गुप्ता द्वारा सुरक्षा से संदर्भित आवश्यक टिप्स देने के साथ संपन्न हुआ। बच्चों को व्यक्तिगत सुरक्षा, आपदा से संबंधित सुरक्षा एवं अन्य सभी बिदुओं पर विस्तार से बताया गया।बच्चों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब भी प्रशिक्षक ने देकर उन्हें संतुष्ट किया। उन्हें बुकलेट, पेंटिग हेतु चार्ट एवं पेपर वितरित किया गया। इसी क्रम में प्रतियोगिता का आयोजन कर बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापक उमेश कुमार सिंह, ग्राम प्रधान बबलू, अध्यापक सतीश कुमार, अनु कुमारी, कुमुद तिवारी, प्रमिला, शकुंतला देवी, कौलेश्वरी देवी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी