राजकीय परिवहन निगम की बसों का संचालन ठप, आक्रोश

जागरण संवाददाता पूर (बलिया) राजकीय परिवहन निगम की बसों का संचालन बंद हो जाने से आवागम

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 06:11 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 06:11 PM (IST)
राजकीय परिवहन निगम की बसों का संचालन ठप, आक्रोश
राजकीय परिवहन निगम की बसों का संचालन ठप, आक्रोश

जागरण संवाददाता, पूर (बलिया) : राजकीय परिवहन निगम की बसों का संचालन बंद हो जाने से आवागमन की कठिनाई झेल रहे क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। पूर से एक बस सुबह छह बजे चलकर पकड़ी, रतसर, पचखोरा होते हुए बलिया तक जाती थी और पुन: शाम चार बजे बलिया से चलकर इसी रास्ते पूर में हाल्ट करती थी। दूसरी राजकीय परिवहन निगम की बस का एकइल से टड़वा, उससा, पूर, पकड़ी, रतसर, पचखोरा होते हुए बलिया तक संचालन होता था। इसके अलावा तीसरी बस नगरा से बलिया, चौथी बस एकइल से दो बजे पूर, पकड़ी, रतसर, पचखोरा होते हुए लखनऊ कानपुर तक जाती थी। वहीं एक बस बलिया से गोरखपुर के लिए प्रस्थान करती थी। इन बसों का संचालन ठप होने से लोगों को आवागमन में कठिनाई हो रही है। एआरएम बलिया से पूछने पर उन्होंने किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया।

chat bot
आपका साथी