वज्रपात की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत

जागरण संवाददाता सिकंदरपुर (बलिया) स्थानीय थाना क्षेत्र के चांड़ी निवासी 55 वर्षीय रामायण रा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 05:37 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 05:37 PM (IST)
वज्रपात की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत
वज्रपात की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत

जागरण संवाददाता, सिकंदरपुर (बलिया) : स्थानीय थाना क्षेत्र के चांड़ी निवासी 55 वर्षीय रामायण राजभर की शनिवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। वह सुबह से बागीचे से खरीदी गई लकड़ी ढो रहे थे। देन में करीब साढ़े तीन बजे तेज बारिश शुरू हो गई। भींगने से बचने के लिए रामायण बागीचे में पेड़ के नीचे रुक गए। इस बीच तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। रामायण उसकी चपेट में आ गए। थोड़ी देर बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो रामायण को अचेतावस्था में देखा। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर ले जाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक की पत्नी कुंती समेत पुत्र व पुत्रियों का रो-रोकर बुरा हाल है।

chat bot
आपका साथी