सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत, पांच गंभीर

जागरण संवाददाता बलिया जनपद में अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार ल

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 06:11 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 06:11 PM (IST)
सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत, पांच गंभीर
सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत, पांच गंभीर

जागरण संवाददाता, बलिया : जनपद में अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुबहड़ स्थानीय थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में दो हादसों में महिला सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुबहड़ : उग्रसेनपुर चट्टी पर शुक्रवार की रात 60 वर्षीय मोहन चौधरी पुत्र स्व.लक्ष्मी चौधरी निवासी महाबीर घाट दिन में घर से लगभग तीन बजे खैनी लेने के लिए गए थे। पैदल चलते-चलते वे रास्ता भटककर एनएच 31 पर पहुंच गए। तभी किसी वाहन की चपेट में आने से वे घायल हो गए। स्थानीय राजकुमार सिंह ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। उनके पास मिले आधार कार्ड से पहचान हुई। पुलिस ने घर वालों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं शनिवार को विशुनपुरा चट्टी पर बालू लदी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। इसमें कोई घायल नहीं हुआ। चालक ट्राली छोड़कर ट्रैक्टर लेकर चला गया।

रसड़ा : क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर शनिवार को सड़क दुर्घटनाओं में महिला सहित चोर लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। नगपुरा गांव में रविदास मंदिर के पास पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार आकाश राजभर, ओमप्रकाश निवासी खालसीपुर थाना हलधरपुर, मऊ सहित पिकअप पर सवार विक्रम पुत्र भृगुनाथ निवासी गोविदपुर छावनी करीमुद्दीनपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को रसड़ा अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है। दूसरी घटना नगर के श्रीनाथ बाबा मार्ग के समीप हुई। यहां एक बाइक ने दूसरी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इसमें मीना देवी पत्नी प्रेमकुमार निवासी कलना कझारी को गंभीर चोटें आईं। उन्हें रसड़ा अस्पताल से रेफर कर दिया गया। अज्ञात वाहन ने फल के ठेले को मारी टक्कर, नुकसान

सिकंदरपुर : अज्ञात वाहन की टक्कर से ठेले पर रखे हजारों रुपये के फल बर्बाद हो गए। घटना शुक्रवार रात की है। बस स्टेशन स्थित जगन्नाथ मूर्ति स्थल के बगल में सुनील चौरसिया व चंदन चौरसिया ठेले पर फल की दुकान चलाते हैं। रोजाना की तरह रात में वह दुकान बंद कर घर चले गए। सुबह आने पर सामान बिखरे मिले।

chat bot
आपका साथी