महीने के पहले बुधवार को एक घंटा साइबर अपराध पर रोकथाम के नाम

साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों ने जनता के साथ पुलिस की चिता भी बढ़

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 Oct 2021 07:19 PM (IST) Updated:Wed, 06 Oct 2021 07:19 PM (IST)
महीने के पहले बुधवार को एक घंटा साइबर अपराध पर रोकथाम के नाम
महीने के पहले बुधवार को एक घंटा साइबर अपराध पर रोकथाम के नाम

जागरण संवाददाता, बलिया : साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों ने जनता के साथ पुलिस की चिता भी बढ़ा दी है। इसी को लेकर तमाम कवायदें की जा रही हैं। इस तरह के अपराध से बचने के लिए बचाव ही सबसे कारगर उपाय है। इस बात को ध्यान में रखते हुए पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर हर जनपद में साइबर दिवस का आयोजन किया जा रहा है। जनपद में भी बुधवार को इसकी शुरुआत हुई। यह आयोजन हर महीने के पहले बुधवार को होगा।

इस पहल में पुलिस के साथ जिला मजिस्ट्रेट, शिक्षा विभाग व पंचायती राज संस्थाओं की सहभागिता है। इसके तहत हर थाना क्षेत्र में एक-एक विद्यालय का चयन कर छात्र-छात्राओं, शिक्षकों को जागरूक किया गया। इस दौरान कार्यशाला, सेमिनार, पोस्टर, स्लोगन जैसे अन्य रचनात्मक तरीकों के जरिए किया संवाद किया गया। --इस अभियान को मुकाम तक पहुंचाने के लिए आमजन की सहभागिता महत्वपूर्ण होगी। साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जागरूकता सबसे जरूरी है।---राजकरन, नय्यर, पुलिस अधीक्षक।

chat bot
आपका साथी