समाजवादी लोहिया वाहिनी के पदाधिकारी हुए सम्मानित

जासं नगरा (बलिया) समाजवादी लोहिया वाहिनी बिल्थरारोड की अतिथि गृह में रविवार को हुई बै

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 06:22 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 06:22 PM (IST)
समाजवादी लोहिया वाहिनी के पदाधिकारी हुए सम्मानित
समाजवादी लोहिया वाहिनी के पदाधिकारी हुए सम्मानित

जासं, नगरा (बलिया) : समाजवादी लोहिया वाहिनी बिल्थरारोड की अतिथि गृह में रविवार को हुई बैठक में पदाधिकारियों नियुक्ति पत्र वितरित कर उन्हें सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष आशुतोष ओझा ने कहा कि समाजवादी लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ता 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जी जान से जुट जाएं। कार्यकर्ताओं के बल पर ही 2022 के चुनाव में सपा भारी बहुमत से चुनाव जीतेगी। कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई है। इस सरकार में गांव गरीब, किसान, छात्र, नौजवान सभी परेशान हैं। जनता अब इस सरकार से निजात पाना चाहती है। जिला सचिव सौरभ यादव ने कहा कि लोहिया वाहिनी के पदाधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करें। केपी यादव, मंजीत यादव, कमलेश कुमार, हिमांशु, पवन मौर्य, विनय यादव आदि मौजूद थे। अध्यक्षता विपुल कुमार यादव व संचालन जितेंद्र तिवारी ने किया।

chat bot
आपका साथी