नगरा के 16 बूथों पर अंधेरा, नहीं दौड़ी बिजली

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 26 अप्रैल को होना है। अधिकारियों के

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 06:20 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 06:20 PM (IST)
नगरा के 16 बूथों पर अंधेरा, नहीं दौड़ी बिजली
नगरा के 16 बूथों पर अंधेरा, नहीं दौड़ी बिजली

जागरण संवाददाता, नगरा ( बलिया) : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 26 अप्रैल को होना है। अधिकारियों के निरीक्षण के बाद भी क्षेत्र के सोलह बूथों पर आज भी बिजली की व्यवस्था नहीं हो सकी है। हर बूथ पर बिजली, पानी, शौचालय व दिव्यांगों के लिए रैंप की व्यवस्था जरूरी है। इसके बाद भी मलपहरसेनपुर, वीरचंद्रहां, निकासी, दिलमनमधुकीपुर आदि बूथों पर आज भी बिजली नहीं हैं। गांव में सरकारी भवन न होने के कारण खेमपुर में टेंट डाल कर अस्थाई बूथ बनाया जाता है। यहां पर शौचालय का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। ढेंकवारी में भी बूथ पर शौचालय का निर्माण शुरु कराया गया है। एडीओ पंचायत प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि जिन बूथों पर आज भी बिजली की व्यवस्था नहीं है। वहां चुनाव के दिन जेनरेटर की व्यवस्था होगी। जहां पर शौचालय नहीं थे वहां पर शौचालय का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। चुनाव के दिन तक निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएंगे।

chat bot
आपका साथी