नौरंगा पीपा पुल टूटा, आवागमन बंद

नौरंगा पीपा पुल गुरुवार को दोपहर में टूट गया। बैरिय

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 07:34 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 11:18 PM (IST)
नौरंगा पीपा पुल टूटा, आवागमन बंद
नौरंगा पीपा पुल टूटा, आवागमन बंद

जागरण संवाददाता, दुबे छपरा (बलिया) : नौरंगा पीपा पुल गुरुवार को दोपहर में टूट गया। बैरिया से गंगा उस पार नौरंगा व आसपास के गांवों में जाने के लिए यह पुल एकमात्र सहारा था। इसके टूट जाने से लगभग 30 हजार की आबादी प्रभावित होगी।

बता दें कि नौरंगा गंगा घाट पर इस बार आनन-फानन में पीपा पुल का निर्माण कर दिया गया। इसे बिना रस्सी-बल्ली के सहारे तैयार कर दिया गया था। लोहे की चादर भी नहीं बिछी थी। गुरुवार को दिन में पछुवा हवा के तेज झोंको में दक्षिणी नाका से पुल टूट गया। संयोग ही रहा कि उस समय पुल पर कोई राहगीर नहीं था। ग्रामीणों का आरोप है कि पुल बनाने में लापरवाही की गई। वहीं मौके पर कोई अधिकारी नहीं पहुंचा था। ग्रामीणों का कहना है कि पुल निर्माण में कहीं भी रस्सा नहीं लगाया गया था। अगर रस्सा लगा रहता तो पुल नहीं टूटता। क्षेत्रीय जनता अब कार्यदायी संस्था पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रही है।

मौतों से सबक नहीं, सड़क पर दौड़ रहा लापरवाही का करंट

जागरण संवाददाता, बैरिया (बलिया) : बिजली विभाग की लापरवाही फिर लोगों की जान लेने पर अमादा है। दो महीने पहले तीन युवकों की जर्जर तार टूटकर गिरने से हुई मौतों के बाद कोई सबक बिजली विभाग नहीं ले रहा है। कारण कि इलाके में अधिकाश जर्जर पोल मुसीबत बन रहे हैं। दोकटी व इब्राहिमाबाद नौबरार में भी एक युवक की जान बिजली विभाग की लापरवाही ने ले ली। महीनों से खंभा टूटा पड़ा हुआ है। वह हाईटेंशन तार के खिंचाव से खड़ा है, इब्राहिमाबाद-रानीगंज मार्ग पर खेलावन ब्रह्म के पास खतरे का सबब बना हुआ है। शिकायत के बाद भी उसे अभी तक नहीं बदला गया है। जेई विनोद भारद्वाज से शिकायत दर्ज कराई गई है। विद्युत वितरण खंड चतुर्थ के अधिशासी अभियंता ने बताया कि खंभे को बदलने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी