फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव, मुकदमा

जागरण संवाददाता बांसडीहरोड (बलिया) थाना क्षेत्र के सराक नई बस्ती में बुधवार की शाम नवि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 05:12 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 05:12 PM (IST)
फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव, मुकदमा
फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव, मुकदमा

जागरण संवाददाता, बांसडीहरोड (बलिया): थाना क्षेत्र के सराक नई बस्ती में बुधवार की शाम नवविवाहिता का शव कमरे में लटकते हुए मिला। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति व सास-ससुर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

नवविवाहिता राजमुनि देवी (21) की शादी 27 मई को जयप्रकाश राजभर के साथ हुई थीं। शाम को वह अपने कमरे में अकेली थी। काफी देर तक उसका पता नहीं चलने पर ससुराल के लिए उसके कमरे में गए। वह फंदी से झुलती हुई दिखाई दी। इससे सभी अवाक हो गए। काफी देर तक उसके ससुराल वाले चुप्पी साधे हुए थे। इसी बीच राजभर बस्ती के कुछ छोटे बच्चे घर में चले गए। वह फंदे से झुलते देख हो हल्ला किए। इस पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। एसओ सुनील लांबा ने उसके सास व ससुर से आवश्यक जानकारी लेने के बाद उसके मायके खबर किए। मृतका के पिता अमर राजभर निवासी सहतवार ने दहेज में बाइक न दिए जाने पर प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए उसके पति, सास व ससुर के खिलाफ तहरीर दी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

chat bot
आपका साथी