ई रिक्शा पलटा, बेटा-बेटी व मां घायल

लालगंज रेवती मार्ग पर गुरुवार को एक ई रिक्शा के पलटने स

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 06:08 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 06:08 PM (IST)
ई रिक्शा पलटा, बेटा-बेटी व मां घायल
ई रिक्शा पलटा, बेटा-बेटी व मां घायल

जागरण संवाददाता, बैरिया (बलिया) : लालगंज रेवती मार्ग पर गुरुवार को एक ई रिक्शा के पलटने से उस पर सवार एक महिला व उसके दो बच्चे घायल हो गए। घायलों का उपचार बैरिया के एक निजी चिकित्सालय में कराने के बाद परिजन बेहतर इलाज के लिए बलिया लेकर चले गए।

रेवती निवासिनी सुमित्रा देवी पत्नी राजकुमार लालगंज में अपने रिश्तेदार के यहां मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वापस लौट रही थी कि दलपतपुर के निकट सामने से आ रहे ट्रैक्टर से बचने के प्रयास में ई रिक्शा पलट गया। इसमें सवार महिला सुमित्रा व उसके दो बच्चे सात वर्षीय पुत्र राजू, तीन वर्षीय पुत्री स्वीटी घायल हो गई। सभी घायलों को ग्रामीणों ने बैरिया पहुंचाया। वहीं टेलीफोन से उसके घर खबर दी गई। परिजन प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए तीनों को लेकर बलिया चले गए।

chat bot
आपका साथी