घर-घर कन्या पूजन, दान कर कमाया पुण्य

नवरात्र के नौवें दिन रामनवमी के अवसर पर बुधवार को घर-घर कन्याअ

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 07:07 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 07:07 PM (IST)
घर-घर कन्या पूजन, दान कर कमाया पुण्य
घर-घर कन्या पूजन, दान कर कमाया पुण्य

जागरण संवाददाता, बलिया : नवरात्र के नौवें दिन रामनवमी के अवसर पर बुधवार को घर-घर कन्याओं का पूजन हुआ। देवी भक्त दान कर पुण्य के सहभागी बने। सुबह से ही घर से लेकर मंदिरों तक पूजा-पाठ का क्रम शुरू हो गया।

सुबह लोगों ने स्नान-ध्यान के बाद हवन किया। नौ कन्याओं के पूजन के बाद उन्हें भोजन कराकर आशीर्वाद लिया। देवी मंदिरों में सुबह से घंटा-घड़ियाल की आवाज सुनाई देने लगी थी। कोरोना संक्रमण के कारण इस बार नवमी पर हर साल की अपेक्षा भीड़ कम रही, वहीं रामनवमी के मौके पर जगह-जगह लगने वाले मेले के आयोजन भी नहीं हुए। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित मंदिरों में लोगों ने माला-फूल व नारियल-चुनरी चढ़ाकर माता रानी से मंगल की कामना की। नवरात्र के अंतिम दिन भक्तों ने देवी मां को भावुक होकर विदा किया। वहीं मंदिरों में राम दरबार की झांकी सजाई गई। वहां भी भक्तों ने मत्था टेका। इस दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया।

chat bot
आपका साथी