अंबिका व ओम प्रकाश के मिलने से तेज हुई गुणा-गणित

बलिया पंचायत चुनाव खत्म होने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर गुणा गणि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 06:28 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 06:28 PM (IST)
अंबिका व ओम प्रकाश के मिलने से तेज हुई गुणा-गणित
अंबिका व ओम प्रकाश के मिलने से तेज हुई गुणा-गणित

जागरण संवाददाता, बलिया: पंचायत चुनाव खत्म होने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर गुणा गणित तेज हो गई है। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर व पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी के दो दिन पूर्व मुलाकात ने जिले की राजनीति को गरमा दिया है। सपा व भाजपा भी जीते सदस्यों से संपर्क करना शुरू कर दिए हैं। इसमें अभी तक पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी के पुत्र आनंद चौधरी का ही चर्चित चेहरा दिख रहा है। हालांकि, जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी अन्य पिछड़ा वर्ग के कोटे में जाने की वजह से लड़ाई काफी रोचक मानी जा रही थी। इस बड़े पद पर समाजवादी पार्टी व भारतीय जनता पार्टी की नजरें जमी हुई हैं। सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव व भाजपा से अच्छे लाल यादव भी सदस्यों से संपर्क साधने में जुट गए हैं।

chat bot
आपका साथी