सांसद ने देखा केवरा गेहूं क्रय केंद्र, ली जानकारी

सांसद सलेमपुर रवींद्र कुशवाहा ने क्षेत्र के केवरा गेहूं

By JagranEdited By: Publish:Mon, 31 May 2021 05:49 PM (IST) Updated:Mon, 31 May 2021 05:49 PM (IST)
सांसद ने देखा केवरा गेहूं क्रय केंद्र, ली जानकारी
सांसद ने देखा केवरा गेहूं क्रय केंद्र, ली जानकारी

जागरण संवाददाता, बांसडीह (बलिया) : सांसद सलेमपुर रवींद्र कुशवाहा ने क्षेत्र के केवरा गेहूं क्रय केंद्र पर एसडीएम संग खरीद का निरीक्षण किया। क्रय केंद्र प्रभारी राकेश कुमार तिवारी से जानकारी लिया। सांसद द्वारा ग्राम पंचायत पिडहरा में पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्ड धारकों को निश्शुल्क राशन का वितरण विजय बहादुर यादव के दरवाजे पर किया गया। सांसद ने पिडहरा के निवासियों से कहा कि कोई भी गरीब मुफ्त के राशन से वंचित नहीं रहना चाहिए। पात्र गृहस्थी योजना से वंचितों के लिए पूर्ति निरीक्षक राकेश कुमार निषाद को निर्देशित किया। प्रधान नीतीश पांडेय रंजन ने अपने गांव के जर्जर तारों को बदलने और नाली बनवाने का आग्रह सांसद से किया जिस पर उन्हें आश्वासन मिला।

chat bot
आपका साथी