83 दिव्यांगों में सहायक उपकरण का वितरण

भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) कानपुर की ओर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 05:25 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 05:25 PM (IST)
83 दिव्यांगों में सहायक उपकरण का वितरण
83 दिव्यांगों में सहायक उपकरण का वितरण

जागरण संवाददाता, गड़वार (बलिया) : भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), कानपुर की ओर से स्थानीय विकास खंड परिसर में सोमवार को सामाजिक अधिकारिता शिविर व निश्शुल्क सहायक उपकरण वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर ने 83 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए।

सांसद ने दीप जलाकर समारोह का शुभारंभ करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं का क्रियान्वयन धरातल पर हो रहा है। इस दौरान 83 दिव्यांगजनों में 43 ट्राइसाइकिल, 10 व्हीलचेयर, 50 वैशाखी, 11छड़ी, एक ब्रेल किट, दो रोलेटर, 24 कान की मशीन, पांच स्मार्ट केन तथा 10 कृत्रिम अंग सहित कुल 157 सहायक उपकरण वितरित किए गए। इस मौके पर बीडीओ विनोद मणि त्रिपाठी, एलिम्को के सीनियर मैनेजर सुरेंद्र सिंह, मार्केटिग मैनेजर विनय मौर्य, दिव्यांगजन सशक्तीकरण के जिलाध्यक्ष जगतनाथ तिवारी, रमापति राजू, दीपक मौर्य आदि मौजूद थे। संचालन अजय राजभर ने किया।

chat bot
आपका साथी