धान तौल होने के बाद भी नहीं मिल रहा धन

स्थानीय ब्लाक के किसानों का धान क्रय केंद्रों पर धान क्रय करने के बाद एक पखवारे तक धान का पैसा संबंधित किसानों के खातें में नहीं आने से किसानों में आक्रोश देखा जा रहा है। शादी-विवाह के सीजन में किसान आर्थिक संकट झेल रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 05:23 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jan 2020 05:23 PM (IST)
धान तौल होने के बाद भी नहीं मिल रहा धन
धान तौल होने के बाद भी नहीं मिल रहा धन

जासं, चिलकहर (बलिया) : ब्लाक के किसानों का धान क्रय केंद्रों पर धान क्रय करने के बाद एक पखवारे तक धान का पैसा संबंधित किसानों के खाते में नहीं आने से किसानों में आक्रोश बना हुआ है। शादी-विवाह के सीजन में किसान आर्थिक संकट झेल रहे हैं। क्रय केंद्रों पर धान की तौल होने के बाद मोबाइल पर मैसेज आ जा रहा है कितु एक पखवारे बाद भी धन किसान के खाते में नहीं पहुंच रहा है। इस तरह शासन का दावा कि 72 घंटे में किसानों के खाते में पैसे चले जाएंगे, पूरी तरह हवा-हवाई साबित हो रहा है।

chat bot
आपका साथी