बिहार के कैमूर में मिला लापता ग्राम प्रधान का प्रत्याशी

विकासखंड सोहांव के पिपरा कलां गांव से प्रधान पद के गायब उ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 06:01 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 06:01 PM (IST)
बिहार के कैमूर में मिला लापता ग्राम प्रधान का प्रत्याशी
बिहार के कैमूर में मिला लापता ग्राम प्रधान का प्रत्याशी

जागरण संवाददाता, नरहीं (बलिया): विकासखंड सोहांव के पिपरा कलां गांव से प्रधान पद के गायब उम्मीदवार को नरहीं पुलिस ने बिहार से बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार वह गांव की राजनीति के दबाव में किसी संबंधित के यहां जाकर छिप गया था। पुलिस ने सर्विलांस के सहारे उस तक पहुंचने में सफल हुई। प्रधान पद के उम्मीदवार 12 अप्रैल की सुबह से गांव से अचानक गायब हो गया। अगले दिन उसके भाई मिश्री राजभर ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट भी दर्ज कर लिया था। थाना प्रभारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने धर्मेंद्र राजभर के मोबाइल को सर्विलांस पर लगा दिया। कॉल डिटेल के आधार पर बिहार के कैमूर जिला के दुर्गावती में लोकेशन पुलिस को मिली। पुलिस ने गुरुवार की रात को बरामद कर लिया। धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया कि गांव की राजनीतिक लड़ाई के चलते मैं अपने एक करीबी के यहां जाकर छिप गया था। मुझे किसी ने गायब नहीं किया था। पुलिस ने सुरक्षित धर्मेंद्र राजभर को उसके परिजनों को सौंप दिया।

chat bot
आपका साथी