जमानत पर छूटा, स्वजन के भागने के आरोप पर पहुंची पुलिस

सुखपुरा स्थित अस्थाई जेल से जमानत पर छूटे सूरज यादव निवासी शिवपुर के

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 04:21 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 04:21 PM (IST)
जमानत पर छूटा, स्वजन के भागने के आरोप पर पहुंची पुलिस
जमानत पर छूटा, स्वजन के भागने के आरोप पर पहुंची पुलिस

जागरण संवाददाता, बलिया: सुखपुरा स्थित अस्थाई जेल से जमानत पर छूटे सूरज यादव निवासी शिवपुर के स्वजन ने भागने का आरोप लगाते हुए शनिवार को हो हल्ला मचाने पर पुलिस ने पकड़ लिया। जमानत की पुष्टि होने पर पुलिस ने उसे फिर छोड़ दिया। इस दौरान भागने को लेकर काफी देर तक हो हल्ला मचता रहा। युवक नशे की हालत में अपने पिता की पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था। सदर कोतवाली पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा कायम करते हुए अस्थाई जेल में भेज दिया था। जमानत पर वह रिहा हुआ। परिवार वाले उसे बाहर नहीं आने देना चाहते थे। इस दौरान उसे जेल से निकलते ही परिवार वाले भागने का आरोप लगाते हुए हो हल्ला मचाने लगे। इस पर एसएचओ गगनराज सिंह पहुंच कर उसे सोबईबांध के पास पकड़ लिया। उसके हाथ पर लगे मुहर को देखकर डिप्टी जेलर से बात किए। इसके बाद उसे छोड़ दिए। बताया कि उसकी जमानत हो चुकी थी। उसके नशा से परिवार वाले परेशान थे।

chat bot
आपका साथी