मंत्री ने मुख्तार, ओवैसी व टिकैत पर साधा निशाना

जागरण संवाददाता बलिया संसदीय कार्य राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने गुरुवार को एमआइएम अध्यक्ष अ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 05:57 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 05:57 PM (IST)
मंत्री ने मुख्तार, ओवैसी व टिकैत पर साधा निशाना
मंत्री ने मुख्तार, ओवैसी व टिकैत पर साधा निशाना

जागरण संवाददाता, बलिया : संसदीय कार्य राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने गुरुवार को एमआइएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी, बाहुबली मुख्तार अंसारी व किसान नेता टिकैत पर जमकर निशाना साधा। डाक बंगले में मीडिया से मुखातिब होकर उन्होंने कहा कि ओवैसी जैसे लोग हैदराबाद को भी अलग देश बनाना चाहते हैं। वह तालिबानी विचारधारा से प्रभावित हैं। उनके मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। पहले की सरकारों में मुख्तार ने गाजीपुर जेल को आरामगाह बना लिया था। डीएम भी रोज शाम को उसके साथ बैडमिटन खेलने चले जाते थे। टिकैत सस्ती लोकप्रियता के लिए कुछ भी कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी