गिनाई उपलब्धियां, कोरोना से बचने का आग्रह

बैरिया विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं का वर्चुअल सम्मेलन गुरुवार को सम्पन्न हुआ। पार्टी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को ऑनलाइन सम्बोधित करते हुए प्रदेश सरकार के मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने केंद्र व प्रदेश सरकार के उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Jul 2020 07:18 PM (IST) Updated:Fri, 17 Jul 2020 06:04 AM (IST)
गिनाई उपलब्धियां, कोरोना से बचने का आग्रह
गिनाई उपलब्धियां, कोरोना से बचने का आग्रह

जागरण संवाददाता, बैरिया (बलिया): बैरिया विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं का वर्चुअल सम्मेलन गुरुवार को हुआ। पार्टी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को ऑनलाइन सम्बोधित करते हुए प्रदेश सरकार के मंत्री व जिले के प्रभारी अनिल राजभर ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस दौरान जम्मू कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति, रामजन्म भूमि का जिक्र किया। अनिल ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बहुत अल्प समय में कई ज्वलंत राष्ट्रीय समस्याओं का सफलतापूर्वक समाधान किया। राष्ट्रीय मुद्दों को प्रमुखता देते हुए केंद्र सरकार ने लंबे इंतजार के बाद मामलों के निस्तारण का मार्ग प्रशस्त किया।

प्रभारी मंत्री अनिल ने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में देश का काफी नुकसान हुआ। जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है हमने सीना तान कर रहने की परंपरा स्थापित किया है। इस दौरान जनपद में कोरोना के बढ़ते प्रकोप का जिक्र करते हुए कहा कि बचने के लिए नियमों का पालन हर स्तर पर करना होगा। इस दौरान किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है। गांव, गरीब व किसानों के लिए सरकार ने कई योजनाएं लागू की है। आने वाले दिनों में किसानों की आमदनी दोगुनी होगी। इस दौरान सांसद ने जैविक खेती व जलसंरक्षण पर जोर दिया।

उधर राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर ने कहा कि कोरोना से बचने के उपायों का जिक्र करते हुए पार्टीजनों से स्वयं नियमों का पालन करने व दूसरों को प्रेरित करने की सलाह दी। विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि अधिकारियों की संवेदनहीनता के चलते कोरोना मरीजों के लिए स्थापित बसंतपुर व फेफना एल-वन अस्पतालों का हाल बेहाल है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, मुक्तेश्वर सिंह, अमिताभ उपाध्याय, रणजीत मौर्य आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी