पंखे से लटकता मिला विवाहिता का शव

उभांव थाना के हल्दीरामपुर बरतर गांव में मंगलवार की

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 06:23 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 06:23 PM (IST)
पंखे से लटकता मिला विवाहिता का शव
पंखे से लटकता मिला विवाहिता का शव

जागरण संवाददाता, बिल्थरारोड (बलिया): उभांव थाना के हल्दीरामपुर बरतर गांव में मंगलवार की रात को सुबह पंखे में दुपट्टे से प्रियंका सिंह उर्फ पुतुल का लटकता हुआ शव मिला। वहीं डेढ़ वर्ष की बच्ची बिलखती मिली। मृतका के पिता राजेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित पति सुनील सिंह, देवर और देवरानी को हिरासत में ले लिया हैं। सिकंदरपुर थाना के कठघरा जमीन ग्रामपंचायत के पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह की पुत्री थीं। पांच साल पूर्व ही शिक्षा मित्र सुनील सिंह से विवाह हुआ था। रात को वह अपने कमरे में सोने चली गईं। कुछ देर बाद उनका शव पंखे से लटकता दिखाई दिया। वहीं बच्ची बगल में रोती हुई मिलीं। मृतका की बड़ी बहन पूनम देवी ने बताया कि प्रियंका अपने दो भाई और दो बहन में सबसे छोटी थीं। मृतका की डेढ़ वर्ष की एक बेटी भी है। ससुराल वाले अक्सर दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

chat bot
आपका साथी