विवाहिता ने खुद को लगाई आग, मौत

कोतवाली क्षेत्र के सुलुई ग्राम में शनिवार की रात लगभग 10 ब

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 05:32 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 05:32 PM (IST)
विवाहिता ने खुद को लगाई आग, मौत
विवाहिता ने खुद को लगाई आग, मौत

जागरण संवाददाता, रसड़ा ( बलिया) : कोतवाली क्षेत्र के सुलुई ग्राम में शनिवार की रात लगभग 10 बजे 45 वर्षीय चंदा देवी पत्नी गुलाब गुप्ता ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस को दी गई तहरीर में पति गुलाब गुप्ता ने कहा है कि उसकी पत्नी बीमारी के चलते मानसिक रूप से परेशान रहती थी। तथा काफी दिनों से उसका इलाज चल रहा था। रात में पति- पत्नी ने एक साथ भोजन किया। इसके बाद चंदा घर की छत पर चली गई। वहां अपने कपड़े में आग लगा ली। जब तक घर के लोग वहां पहुंचे वह बुरी तरह से झुलस गई। कुछ ही देर बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी