दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, शव गायब करने का आरोप

-शव की तलाश में दोकटी दियारे में खाक छानती रही पुलिस -मायका वालों ने सुसराल पक्ष पर जलाकर मारने का लगाया आरोपी जागरण संवाददाता दोकटी (बलिया) थाना क्षेत्र के रामपुर (वाजिदपुर) गांव में गुरुवार की रात दहेज को लेकर 27 वर्षीय विवाहित की हत्या कर दी गई। साथ ही शव को गायब कर दिया। मायके वालों से इसकी खबर पाते ही पुलिस शव की तलाश में दियारा में खाक छानती रही ¨कतु शव बरामद नहीं हो सका था। मृतका की मां ने दहेज के लिए पुत्री की जलाकर हत्या करने की तहरीर ससुरालियों के खिलाफ दी हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Feb 2019 05:04 PM (IST) Updated:Fri, 22 Feb 2019 05:04 PM (IST)
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, शव गायब करने का आरोप
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, शव गायब करने का आरोप

जागरण संवाददाता, दोकटी (बलिया) : गुरुवार की रात दहेज को लेकर 27 वर्षीया विवाहित की हत्या कर दी गई। शव को गायब कर दिया गया। मायके वालों से इसकी खबर पाते ही पुलिस शव की तलाश में दियारा में खाक छानती रही, ¨कतु शव बरामद नहीं हो सका। मृतका की मां ने दहेज के लिए पुत्री की जलाकर हत्या करने की तहरीर ससुरालियों के खिलाफ दी हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

दोकटी थाना क्षेत्र के मुरारपट्टी निवासिनी तेतरी उर्फ हेवांती की शादी एक जून 2015 को रामपुर (वाजिदपुर) निवासी मुनमुन यादव के पुत्र भीम यादव से हुई थी। तहरीर में मृतक विवाहिता की मां तरमूना देवी ने बताया कि शादी के बाद से ससुराली हमेशा मेरी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। कई बार घर से बाहर भी निकाला था। काफी दिनों से मायके में रह रही थी। तीन माह पहले पंचायत कर यह वादा कर ससुराली ले गए थे कि अब उसे दहेज के लिए कोई प्रताड़ित नहीं करेगा। इसके बाद वे दहेज की मांग करने लगे। बेबसी व गरीबी के कारण दहेज की मांग पूरा न होने पर मेरी बेटी की जलाकर हत्या करने के बाद शव को भी गायब कर दिया गया। इधर दोकटी पुलिस शव की तलाश कर रही है।

एसएचओ दोकटी दिग्विजय ¨सह ने बताया कि ससुराली घर छोड़कर मौके से फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक बैरिया उमेश कुमार यादव पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया, कहा जांचोपरांत होगी कानूनी कार्रवाई।

chat bot
आपका साथी