कांग्रेस के प्रशिक्षण में दिए गए कई टिप्स

जासं बैरिया (बलिया) क्षेत्र के पांडेय हाता में कांग्रेस का एक दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण का

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 07:55 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 07:55 PM (IST)
कांग्रेस के प्रशिक्षण में दिए गए कई टिप्स
कांग्रेस के प्रशिक्षण में दिए गए कई टिप्स

जासं, बैरिया (बलिया) : क्षेत्र के पांडेय हाता में कांग्रेस का एक दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम में चलचित्र के माध्यम से कार्यकर्ताओं को कई तरह के टिप्स दिए गए। भाजपा के जन विरोधी कार्यों से भी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया गया। विधान सभा चुनाव 2022 की रणनीति के बारे में भी विस्तार से बताया गया। प्रशिक्षण के लिए दिल्ली से आए संजीव सिंह, जागृति राही, सत्यवीर सिंह, मनीष सिन्हा व विजय राव ने कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के नीतियों के बार में बताया। सोशल मीडिया पर भी सतर्क ²ष्टि रखने की सलाह दी। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सीबी मिश्र, विनोद सिंह, एचएन सिंह चंदेल, प्रभात सिंह, ओम प्रकाश पांडेय, रामाधार पांडेय, डा. विजय तिवारी, बीसी पांडेय व अशोक सिंह आदि ने अपने विचार रखे। कांग्रेस के युवा नेता पीयूष मिश्रा ने आगंतुकों के प्रति आभार जताया।

chat bot
आपका साथी