कार्यकर्ताओं का सम्मान ही मेरे लिए सब कुछ : भरत सिंह

जासं बलिया पूर्व सांसद भरत सिंह ने कहा कि यह सही है कि पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मान को

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 06:40 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 06:40 PM (IST)
कार्यकर्ताओं का सम्मान ही मेरे लिए सब कुछ : भरत सिंह
कार्यकर्ताओं का सम्मान ही मेरे लिए सब कुछ : भरत सिंह

जासं, बलिया : पूर्व सांसद भरत सिंह ने कहा कि यह सही है कि पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मान को जब ठेस पहुंचाई जाती है तो उन्हें बेहद कष्ट होता है। कार्यकर्ताओं के सम्मान से बढ़कर उनके लिए और कुछ भी नहीं है।

उन्होंने कहा कि पदयात्रा के दौरान पार्टी के बहुत से कार्यकर्ताओं ने उन्हें अपनी पीड़ा से अवगत कराया। द्वाबा उनकी जन्मभूमि और कर्मभूमि दोनों हैं। कई कार्यकर्ताओं ने बाढ़ और कटान के मुद्दे पर बात की। सड़क के हालात पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। भाजपा के पूर्व सांसद शनिवार को आवास विकास कालोनी स्थित आवास पर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जयप्रकाशनगर से पदयात्रा शुरू करने का मकसद यही था कि वे सभी कार्यकर्ताओं के मन की बात को जान सकें। इस पदयात्रा का सार्थक नतीजा यही रहा कि जो कार्यकर्ता उपेक्षित होकर घर बैठ गए थे, उनमें शक्ति का संचार हुआ। ऐसे कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए वे सदैव अगली पंक्ति में खड़ा रहेंगे।

chat bot
आपका साथी