महिला कल्याण से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करें: मंडलायुक्त

मंडलायुक्त कनक त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट सभागार में महिला कल्याण की योजनाओं का विभिन्न बिदुओं पर समीक्षा की। शासन के निर्देशानुसार महिला अधिकारियों की टीम गठित की जिसमें एक महिला अधिकारी आईएएस एक महिला अधिकारी पीसीएस एक महिला अधिकारी पीपीएस लेवल की महिला अधिकारी जो जनपद से भिन्न जनपदों की नोडल अधिकारी नामित है। इस क्रम में उपजिलाधिकारी प्रियंका निजामाबाद आजमगढ़ तथा एक पुलिस महिला अधिकारी जो जनपद मऊ से हैं उन्हें बलिया जनपद के लिए नोडल महिला अधिकारी नियुक्त किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 09:31 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 09:31 PM (IST)
महिला कल्याण से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करें: मंडलायुक्त
महिला कल्याण से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करें: मंडलायुक्त

जागरण संवाददाता, बलिया : मंडलायुक्त कनक त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को महिला कल्याण की योजनाओं का विभिन्न बिदुओं पर समीक्षा की। शासन के निर्देशानुसार महिला अधिकारियों की टीम गठित की, जिसमें एक महिला अधिकारी आईएएस, एक महिला अधिकारी पीसीएस, एक महिला अधिकारी पीपीएस लेवल की महिला अधिकारी जो जनपद से भिन्न जनपदों की नोडल अधिकारी नामित है। इस क्रम में उपजिलाधिकारी प्रियंका निजामाबाद आजमगढ़ तथा एक पुलिस महिला अधिकारी जो जनपद मऊ से हैं उन्हें बलिया जनपद के लिए नोडल महिला अधिकारी नियुक्त किया।

उन्होंने महिला सुरक्षा से संबंधित प्रदेश एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाएं बेटी पढ़ाओ और बेटी बचाओ, कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम, कन्या सुमंगला योजना, डायल-1090 एवं महिला हेल्पलाइन-181, महिला सशक्तिकरण, बालिका संरक्षण गृहों की स्थिति, बाल कल्याण समिति, बालिका गृहों की स्थिति, मुखबीर योजना, महिला समख्या इत्यादि से संबंधित योजनाओं की समीक्षा कर जरूरी निर्देश दिया। सरकार की योजनाओं के संचालन में लापरवाही पर अधिकारियों को चेतावनी भी दी। कहा कि योजनाओं के संचालन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत, एसपी देवेंद्र नाथ, नगर मजिस्ट्रेट बृज किशोर दूबे, मुख्य राजस्व अधिकारी, संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ एपी वर्मा, मुख्य कोषाधिकारी ममता सिंह, प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी जेपी सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं महिला सुरक्षा से संबंधित स्वयं सेवी संगठन के लोग भी मौजूद थे। -राजकीय बाल गृह बालिका का किया निरीक्षण

मंडलायुक्त कनक त्रिपाठी ने शुक्रवार को राजकीय बाल गृह बालिका का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां पर तैनात कर्मचारियों का उपस्थित रजिस्टर को देखा और वहां पर तैनात कर्मचारियों से कार्य के बारे में जानकारी ली। मौके पर साफ सफाई की व्यवस्था को देखकर संबंधितों की प्रशंसा भी की। उन्होंने ने राजकीय बाल गृह में तैनात पुरूष कर्मचारी को जिला प्रोवेशन कार्यालय में तथा वहां पर तैनात महिला कर्मचारी को राजकीय बाल गृह में स्थानांतरित करने को निर्देश दिया। राजकीय बाल गृह के अधिकारी को निर्देश दिया कि बालिकाओं की उम्र 18 वर्ष हो जाती है तो जिलाधिकारी से सम्पर्क करके बालिकाओं की मुख्यमंत्री मंत्री सामुहिक विवाह के अंतर्गत विवाह कराई जाए।

chat bot
आपका साथी