51 हजार दीपों से जगमगाया माधव ब्रह्मस्थान

क्षेत्र के माधव ब्रह्म स्थली पर श्रद्धालुओं द्वारा 51 हजार दीप प्रज्जवलित कर बाबा के प्रति गहरी आस्था प्रकट किया। माधव ब्रह्म के प्राकट्य दिवस पर जुटे आस्थावानों ने पंडित भरत उपाध्याय के मार्गदर्शन में मंदिर प्रांगण में दीप जलाया और कुशलता की कामना की। इस दौरान बाबा के जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 10:09 PM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 10:09 PM (IST)
51 हजार दीपों से जगमगाया माधव ब्रह्मस्थान
51 हजार दीपों से जगमगाया माधव ब्रह्मस्थान

जागरण संवाददाता, चितबड़ागांव (बलिया) : क्षेत्र के माधव ब्रह्म स्थली पर श्रद्धालुओं द्वारा 51 हजार दीप प्रज्जवलित कर बाबा के प्रति गहरी आस्था प्रकट किया। माधव ब्रह्म के प्राकट्य दिवस पर जुटे आस्थावानों ने पंडित भरत उपाध्याय के मार्गदर्शन में मंदिर प्रांगण में दीप जलाया और कुशलता की कामना की। इस दौरान बाबा के जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ इफको के निदेशक राजेंद्र कुमार त्रिपाठी ने दीप जलाकर किया। इस मौके पर भाजपा नेता राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, विजय शंकर राय , आनंद कुमार त्रिपाठी, चेयरमैन केशरीनन्दन त्रिपाठी, पूर्व चेयरमैन वृजकुमार सिंह, विजयनारायण यादव, भीमसेन तिवारी, अखिलेश यादव, उमेश सर्राफ आदि मौजूद थे। पंडित भरत उपाध्याय ने आभार प्रकट किया।

chat bot
आपका साथी