2022 के चुनाव में फिर खिलेगा कमल : मेनन

जागरण संवाददाता रसड़ा (बलिया) रसड़ा के सिद्ध संत श्रीनाथ बाबा मंदिर पर शनिवार को पहुंचे

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 08:02 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 08:02 PM (IST)
2022 के चुनाव में फिर खिलेगा कमल : मेनन
2022 के चुनाव में फिर खिलेगा कमल : मेनन

जागरण संवाददाता, रसड़ा (बलिया) : रसड़ा के सिद्ध संत श्रीनाथ बाबा मंदिर पर शनिवार को पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री व गोरखपुर क्षेत्र के चुनाव प्रभारी अरविद मेनन तथा सह चुनाव प्रभारी विवेक ठाकुर ने श्रीनाथ बाबा की पूजा-अर्चना की। महंत कौशलेंद्र गिरि के संयोजन में मठ पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर 2022 चुनाव में बीजेपी की पुन: जीत के लिए रणनीति तय की। कहा कि लोकतंत्र में जनता का सम्मान सर्वोपरि होता है। भाजपा की केंद्र और राज्य की सरकारों ने इसका सम्मान करते हुए नौजवानों, किसानों, महिलाओं, गरीबों की तरक्की के लिए काम किया है और इसी के बदौलत 2022 के चुनाव में फिर कमल खिलेगा। सह चुनाव प्रभारी विवेक ठाकुर ने भी विचार रखे। जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, धर्मेंद्र सिंह, देवेंद्र यादव, साकेत सिंह सोनू, जिलामंत्री आलोक शुक्ला, मयंक शेखर, अविनाश सिंह, सर्वेश तिवारी, मोहित मौर्या, रजनीश चौबे आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी