कई केंद्रों पर ताले, कागज पर धान खरीद

जागरण संवाददाता नगरा (बलिया) सरकारी धान क्रय केंद्रों पर ताला लटका है। प्रभारी बता रह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 05:53 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 05:53 PM (IST)
कई केंद्रों पर ताले, कागज पर धान खरीद
कई केंद्रों पर ताले, कागज पर धान खरीद

जागरण संवाददाता, नगरा (बलिया) : सरकारी धान क्रय केंद्रों पर ताला लटका है। प्रभारी बता रहे हैं खरीद हो रही है। बिचौलियों की बल्ले बल्ले है। आरोप तो यहां तक है कि कुछ केंद्रों पर बिचौलियों का कब्जा हो गया है। नगरा स्थित विपणन विभाग के क्रय केंद्र को छोड़ दिया जाए तो अन्य क्रय केंद्रों की हालत दयनीय है। कमरौली स्थित खाद्य विभाग पंजीकरण सहकारी समिति पर शुक्रवार को ताला लटका हुआ था। केंद्र प्रभारी कृष्ण कुमार मौजूद थे। बताया कि किसान धान लेकर आ ही नहीं रहे हैं। हालांकि उनका कहना था कि 20 क्विटल धान खरीदा गया है। केंद्र पर नमी मापक यंत्र व ओसाई मशीन का भी पता नहीं था। कुछ दिनों पहले उपजिलाधिकारी बिल्थरारोड ने इस केंद्र का निरीक्षण कर प्रभारी को फटकार लगाई थी कितु कुछ भी सुधार नहीं हुआ। खनवर स्थित क्रय केंद्र पर भी शुक्रवार को खरीद बंद थी। केंद्र प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि मिलरों की हड़ताल से खरीद नहीं हो पा रही है। अब तक एक किसान का 20 क्विटल धान खरीदा गया है। साधन सहकारी समिति नगरा पर भी खरीद नहीं हो रही थी। यहां के प्रभारी की तबीयत खराब रहने से वह लगातार अनुपस्थित रह रहे हैं। यहां का कार्यभार अन्य सचिव देख रहे हैं। विपणन विभाग धान क्रय केंद्र नगरा के प्रभारी दानिस खान ने बताया कि 41 किसानों का 2200 क्विटल धान खरीदा गया है। बेरूआरबारी क्रय केंद्र पर नहीं हो रही खरीद, किसान परेशान : बेरूआरबारी : सहकारी समिति बेरूआरबारी क्रय केंद्र पर धान की खरीदारी ठप होने से किसान अपनी अनाज लेकर मारे-मारे फिर रहे हैं। प्रभारी गोरखनाथ यादव का कहना है कि बोरे के अभाव में खरीदारी नहीं हो रही है और कब खरीद शुरू होगी कुछ कह नहीं सकते। सिकंदरपुर में 450, सुखपुरा में 2500 क्विटल हुई खरीद : धान क्रय केंद्र सिकंदरपुर पर शुक्रवार तक 16 किसानों से 450 क्विटल धान की खरीद की गई है। केंद्र प्रभारी विकास यादव ने बताया कि 11 किसानों के खाते में धान की धनराशि भेज दी गई है। वहीं मार्केटिग गोदाम सुखपुरा धान क्रय केंद्र पर शुक्रवार तक 70 किसानों से 2500 क्विटल धान खरीदा जा चुका है। मार्केटिग इंस्पेक्टर डा. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि संबंधित किसानों के धान के मूल्य का भुगतान उनके बैंक खातों के माध्यम से कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी